अंदर जाते ही टूट गई हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसी रहीं तीन बच्चियां, लिफ्ट खोलने छटपटाते रहे मासूम, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, देखिए

अंदर जाते ही टूट गई हाउसिंग सोसाइटी की लिफ्ट

नई दिल्ली। गाजियाबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी में करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रहने से 8 से 10 साल की उम्र की तीन लड़कियों की जान पर बन आई। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक टाउनशिप में एसोटेक द नेस्ट में लिफ्ट में तीन छोटी बच्चियों के घुसने के बाद अचानक लिफ्ट खराब हो गयी। यह बच्चें 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे और अंदर से निकलने का प्रयास करते रहे। बच्चे लिफ्ट में फंसे हुए थे। वह कितना परेशान थे इसका नजारा सीसीटीवी में देखा जा सकता हैं। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी और तेजी से वायरल हो गयी। वीडियो में लड़कियों को लिफ्ट में फंसने के बाद रोते हुए, घबराते हुए और बटन दबाते हुए देखा जा सकता है। उनमें से एक को बलपूर्वक लिफ्ट का गेट खोलने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता हैं। वीडियो देखें:

हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने बाद में आरोप लगाया कि खराब रखरखाव के कारण लिफ्ट टूट गई। सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

लिफ्ट में फंसी लड़कियों में से एक के माता-पिता ने भी स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बच्ची के पिता की शिकायत के मुताबिक लिफ्ट के रखरखाव पर सालाना 25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो जाते हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...