देश का सबसे तेज चलने वाला ट्रेन अब छत्तीसगढ़ में भी: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी सुपर फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस… रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी… 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर है। 11 दिसंबर से बिलासपुर-नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो रही है। इसका स्टॉपेज रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दिया गया है। शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन यह ट्रेन चलेगी।

ज्ञातव्य हो कि केंद्रीय बजट में अगले 3 साल के भीतर नई तकनीक और साज-सज्जा की 400 वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की घोषणा की गई थी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को इनमें से एक ट्रेन फिलहाल मिल रही है।

बिलासपुर से यह ट्रेन सुबह 6:45 बजे छूटकर 8:06 बजे रायपुर पहुंचेगी। 8:47 बजे दुर्ग, 10:30 बजे गोंदिया तथा 12:15 बजे नागपुर पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।

नागपुर से ट्रेन दोपहर 2.05 पर रवाना होगी। 15.45 को गोंदिया 17.30 को दुर्ग और शाम 18:08 बजे रायपुर पहुंचेगी, शाम 19.35 को बिलासपुर में ट्रेन समाप्त होगी।

160 किमी प्रतिघंटे की है रफ्तार
स्टापेज में लगने वाले समय को मिलाकर ट्रेन करीब 75 किलोमीटर की दूरी एक घंटे में तय करेगी। बताया जा रहा है कि यह वंदेभारत ट्रेन भारत में सबसे तेज चलनी वाली गाड़ी है। यह ट्रेन सिर्फ 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल इसे रेलवे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चला रही हैं, जिसे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक ले जाने का प्लान है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित और इसमें ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सिक्योरिटी के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं, जो अक्सर विमानों में लगी होती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...