CG – लव, SEX और मर्डर: सुबह-सुबह प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी… बनाया शारीरिक संबंध… फिर गर्लफ्रेंड के मोबाइल में आपत्तिजनक मैसेज देखकर भड़का और घोंट दिया गला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में कुछ दिन पहले 16 साल की लड़की की लाश मिली थी। उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया की लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। पैरावट के ढेर में 30 नवंबर से लापता लड़की की लाश 2 दिसंबर को बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मोहला थाना क्षेत्र की है।

ASP पुपलेश पात्रे ने जानकारी दी कि 16 साल की लड़की 30 नवंबर को सुबह 4 बजे शौच का कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वो घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हर संभावित जगह पर उसे तलाश लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तब जाकर उन्होंने मोहला थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी मिली की नाबालिग लड़की का प्रेम संबंध पिछले 2 सालों से महेंद्र मंडावी (24 वर्ष) के साथ था।

शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मंडावी को अपनी हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लड़की की लाश को भी पैरावट के ढेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वो मूल रूप से बालोद जिले के ग्राम रेंगाडबरी, मंगचुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 2 साल पहले वो काम-धंधे की तलाश में मोहला आया था। वहीं लड़की भी अपने जीजा के घर आई हुई थी। गांव में ही दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने अपना-अपना मोबाइल नंबर ही एक-दूसरे को दे दिया।

इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात होने लगी। लड़की वापस अपने गांव लौट गई, लेकिन आरोपी उसके गांव उससे मिलने के लिए जाता रहा। पिछले 2 सालों से उनके बीच शारीरिक संबंध भी थे। युवक शादी का झांसा देकर उसका लगातार यौन शोषण कर रहा था। 30 नवंबर को भी आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव आया। लड़की शौच के बहाने निकली। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर खेत में दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए।

इसके बाद महेंद्र मंडावी लड़की का फोन लेकर चेक करने लगा, तो उसमें आरोपी के अलावा कई और लोगों के साथ लड़की की चैटिंग मिली। इससे आरोपी को बहुत अधिक गुस्सा आ गया। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने लड़की का अपने गमछे से गला घोंट दिया। लड़की की मौत होने के बाद आरोपी ने उसकी लाश को पैरावट के ढेर में छिपा दिया और वापस अपने घर चला गया। इधर परिजनों की शिकायत पर पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

पुलिस ने मृतक लड़की की लाश पैरावट के ढेर से बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी निकलवाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या, पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...