छत्तीसगढ़ में नाबालिग का किडनैप कर करवाया बलात्कार: 13 वर्षीय बालिका का घर से अपहरण…नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कमरे में किया बंद…ग्राहक से 5 हजार लेकर करवाया रेप; मां, बेटी और बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में 13 वर्षीय बालिका का उसके घर से अपहरण कर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर नाबालिक का पहले अपहरण किया उसके बाद अपनी मां के साथ मिलकर एक युवक से नाबालिक का बलात्कार करवाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटी व युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश जारी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा इलाके में रहने वाली 6वीं की छात्रा अचानक घर से लापता हो गई थी। 12-13 साल की बच्ची के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लड़की के परिजनों ने उनके ही पहचान की लोखंडी निवासी सरिता डेविड (36), उसकी बेटी बिपाशा डेविड (18) पर संदेह जताया था।

बताया गया कि आखिरी बार लड़की इन्हीं के साथ दिखी थी। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें भी फोन लगाया था। मगर सरिता ने मना कर दिया था कि लड़की उनके साथ नहीं है। उसने पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की थी। इस बीच लड़की लोखंडी इलाके के रपटा के पास मिली थी।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तब उसने बताया जो हैरान कर देने वाला है। पीड़ित के मुताबिक 29 नवंबर को वह घर पर थी। उसके पिता बाहर की तरफ कुछ काम कर रहे थे। इतने में सरिता, बिपाशा और उसका बॉयफ्रेंड मो. सिराज (19) उसके घर आए थे। घर आने के बाद पहले तो तीनों ने सामान्य बातचीत की। फिर कुछ बहाने से मुझे अपने घर ले गए थे।

पीड़ित ने बताया कि वहां ले जाने के बाद मुझे कोल्ड ड्रिंक दिया था। उसी वक्त सरिता ने किसी लड़के को भी घर में बुलाया था। मगर कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद मुझे क्या हुआ पता नहीं चला। बाद में जब होश आया तो मुझे पता चला कि मेरे साथ रेप किया गया है। मेरे कपड़े खुले थे, मुझे ठीक भी नहीं लग रहा था। मैं एक कमरे में बंद थी। इतना ही नहीं मैं जब सरिता से भी इस बारे में पूछा, तब उसने भी मुझे ये बात बताई। बाद में जब मेरे घरवालों ने सरिता को फोन किया तब मुझे इन लोगों ने रपटा के पास छोड़ दिया था और फरार हो गए थे।

लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने सरिता, बिपाशा और मो.सिराज की काफी तलाश की। लेकिन शुरुआत में कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अब शनिवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इनसे भी पूछताछ की। जिसमें इन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। आरोपियों ने अपहरण करने की बात भी कबूली और यह भी बताया कि हमने एक ग्राहक को बुलाया था। उससे 5 हजार रुपए भी लिए। लेकिन काफी पूछताछ पर भी अभी उस युवक का नाम नहीं पता चल सका है, जिसने लड़की से रेप किया था। आरोपियों ने बताया कि लड़की को बेहोश करने कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाई थी।

उधर पुलिस ने इनका फोन भी तलाश लिया है। लेकिन आरोपियों ने मोबाइल को ही पूरी तरह से फॉरमेट कर दिया है। जिसके कारण उसमें भी कुछ जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस अब इस मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग