जरूरतमंदों के लिए क्षत्रिय समाज की महिलाओं की अच्छी पहल: दुर्ग-भिलाई में ठंड से बचाव के लिए गरीबों को बांटे कंबल

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रहीं है। ऐसे में सड़क पर रहने वालों की लगातार हालत ख़राब होते जा रहीं है। ऐसे में क्षत्रिय समाज की महिलाऐं आगे आते दिख रही है। क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने ठंड के मौसम में भिलाई-दुर्ग के 65 जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया है।

समाज की अग्रणी महिला वीणा सिंह, गायत्री सिंह, सुनीता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वयं के सहयोग से रात्रि में भिलाई-दुर्ग शहर का भ्रमण कर मंदिरों, स्टेशन एवं अन्य जगह बस स्टॉप में ठंड में ठिठुर रहे लोगों को कंबल का वितरण किया।

महिलाओं ने लगभग 65 कंबल जरूरतमंदों को ठंड के मौसम से बचाव के लिए दिए। इस अवसर पर मंदिर के सामने स्टेशन पर वह बस स्टैंड में डेरा जमाए इच्छुक लोगों ने इन महिलाओं को दिए सहयोग के लिए अपने आशीर्वाद दिया।

समाज की महिलाएं वीणा सिंह, गायत्री सिंह, सुनीता सिंह ने बताया कि हम लोग स्वयं की निधि से कंबल खरीद कर लोगों को वितरित किए हैं। हमारा यह प्रयास लगातार जारी रहेगा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को सहयोग करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...