धान खरीदी केंद्रों के दौरे पर बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू….सरप्राइज विजिट में बैंकिंग लेन-देन से लेकर खरीदी सिस्टम पर किसानों से की चर्चा, लोन ज्यादा से ज्यादा बांटने दिए निर्देश

भिलाई। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने 03 दिसंबर को दुर्ग जिले के बैंक शाखा ननकट्ठी का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं बैंकिंग लेन-देन संबंधित जानकारी ली। शाखा के अमानत एवं ऋणों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण में वृद्धि करने, अमानत के संबंध में खातेदारों की संख्या बढ़ाने तथा कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने बी.एल.मधुकर शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया। शाखा निरीक्षण के दौरान अमानतदारों एवं कृषकों से उपलब्ध सुविधा, बैंकिंग व्यवहार तथा छ.ग.शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। बैंक के मुखिया को अपने समक्ष पाकर वे सभी खुशी जाहिर करते हुए धान खरीदी/ भुगतान प्रक्रिया तथा गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं के लिए छ.ग.सरकार की जनकल्याण कार्याे की सराहना की। किसानों द्वारा ननकटठी शाखा की बैकिंग सुविधाओं से संतुष्टि व्यक्त की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...