लोकसभा चुनाव 2024: इस सीट पर बीजेपी ने निर्विरोध चुनाव जीतकर रचा इतिहास, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन हुआ रद्द

डेस्क। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी ने सूरत लोकसभा सीट पर बाजी मार ली है. दरअसल, यहां से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं. सूरत सीट पर पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई सांसद पहली बार निर्विरोध जीत गया हो. सूरत ही नहीं पूरे गुजरात के इतिहास में पहली बार किसी लोकसभा उम्मीदवार को निर्विरोध घोषित किया गया है. सूरत लोकसभा के सांसद बिना वोटिंग के चुने गए.

अब गुजरात में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे. मुकेश दलाल निर्विरोध चुने जाने वाले पहले बीजेपी सांसद होंगे. अभी तक किसी भी बीजेपी सांसद को निर्विरोध घोषित नहीं किया गया है. सूरत में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर सबसे पहले गुजरात बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी. गुजरात बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सूरत से भव्य विजय गाथा शुरू हो गई है.

सीआर पाटिल से मिले मुकेश दलाल
मुकेश दलाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से की मुलाकात. मुकेश दलाल के साथ मुकेश पटेल, शहर अध्यक्ष निरंजन भी मौजूद रहे. सभी ने उन्हें निर्विरोध जीतने पर बधाई दी.

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द
बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश कुंभानी का फॉर्म रद्द कर दिया गया था, जबकि अन्य उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया था. इसके बाद मुकेश दलाल को निर्विरोध सांसद चुन लिया गया. वहीं बीजेपी प्रत्याशी के निर्विरोध होने पर कांग्रेस ने सवाल उठाया. कांग्रेस नेता नैशाद देसाई ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. इसके पहले गुजरात कांग्रेस प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल ने रविवार को आरोप लगाया कि सूरत लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार का नामांकन फॉर्म बीजेपी के इशारे पर खारिज कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को यहां से हार का डर था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...