बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को कुचलकर फरार, पीछा करने पर साथी का अपहरण कर बेरहमी से पीटा

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो सवारों ने पहले कुछ युवकों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और फिर ASI के बेटे को कुचलकर मौके से फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र बताया जा रहा है। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है।

बोलेरो का पीछा करने पर साथी का अपहरण

घटना के बाद घायल युवक के साथी अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने निकले। आरोप है कि बलगी मार्ग पर बोलेरो सवारों ने अरविंद को पकड़ लिया और जबरन वाहन में बिठा लिया। इसके बाद करीब 25 से 30 युवकों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पूरी घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। वायरल वीडियो में बोलेरो की संदिग्ध गतिविधियां और घटनाक्रम कैद होने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

फिलहाल पुलिस घायल युवकों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...