बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर SP ने घोषित किया 10-10 हजार का इनाम, जानकारी देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने मुख्य आरोपी संजय सिंह और अभय सिंह की सूचना देने वालों को नियमानुसार पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच की गई थी। जांच के दौरान कई हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग लोड होते पाए गए।

मौके पर बड़ी मात्रा में लोहे की प्लेट, बीम कटिंग और अन्य स्क्रैप सामग्री का भंडारण मिला। साथ ही स्क्रैप की लोडिंग और परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन एवं मशीनरी भी बरामद की गई। जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है, जब्त की। इसके अलावा परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

इस मामले में अब तक 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह और अभय सिंह की संलिप्तता सामने आने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी स्क्रैप की चोरी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने की साजिश रची थी। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उनके विरुद्ध इनाम घोषित किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को संजय सिंह या अभय सिंह के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...