महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन: EOW ने दिल्ली और गोवा से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार… 8 महीने से चल रहे थे फरार… हवाला के 43 लाख रुपए भी सीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को EOW ने दोनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। एक का नाम रितेश यादव और दूसरे का नाम राहुल वकटे है। दोनों आरोपी पिछले 8 महीने से फरार थे, जिन्हें दिल्ली और गोवा से गिरफ्तार किया है। टीम ने हवाला के 43 लाख रुपए भी सीज किए हैं। दोनों आरोपी अगस्त में निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा की गिरफ्तारी के बाद से ही फरार चल रहे थे।

एजेंसी की मानें तो महादेव एप सट्टा मामले में आरोपी राहुल वकटे को ब्यूरो की टीम ने दिल्ली से और रितेश यादव को गोवा में लोकेट किया गया। जहां तकरीबन 7-8 महीने से छिप कर रह रहे थे। आरोपी राहुल वकटे हवाला के पैसे प्राप्त कर उसे वर्मा तक पहुंचाने का काम करता था। वहीं दूसरा आरोपी राहुल वकटे के नाम पर 3 रजिस्टर्ड फर्म होने की जानकारी एजेंसी को मिली है। जिसमें बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा कैश जमा करवाया गया है। आरोपी रितेश यादव पैनल संचालन करने के साथ-साथ हवाला के माध्यम से पैसे प्राप्त कर चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर की मदद करता था।

आरोपी रितेश यादव द्वारा पुणे में महादेव पैनल का संचालन किया जा रहा था। जहां ब्यूरो की टीम द्वारा पुणे पुलिस का सहयोग लेकर रेड किया गया और पैनल संचालित करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पैनल संचालन करने वालों के खिलाफ पुणे पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करके कार्यवाही की गयी है। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। एजेंसी का कहना है कि, आरोपियों से और भी बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने संभावना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...