CG – शराब घोटाला मामला: रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा कोर्ट में पेश, 5 दिन की बढ़ी रिमांड… कारोबारी ढिल्लन भी ईडी की हिरासत में, पूर्व IAS टुटेजा ने CM विष्णुदेव साय को लिखा पत्र… 6 पेज के पत्र में लिखी ये बातें, पढ़िए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में 2 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद बुधवार को ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। जहां कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट कुछ देर में आदेश जारी कर सकती है। वहीं घोटाले की जांच कर रही एसीबी और ईओडब्लू की टीम ने शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को भी हिरासत में लिया है।

वहीं रिटायर IAS अनिल टुटेजा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। अपने पत्र में खुद को निर्दोष बताते हुए अनिल टुटेजा ने खुद पर लगाये ED के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि ईडी ने उन्हें शराब घोटाले का मास्टर माइंड कहा है। ईडी ने उन्हें बिना अपना पक्ष रखे दिये ही घोटाले का मास्टर माइंड कहा है, जो न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।

छह पन्ने के पत्र में अनिल टुटेजा ने आबकारी विभाग से जुड़े पहलू, अपनी जिम्मेदारी और अन्य अधिकारियों के संदर्भ में भी पूरी बातें लिखी है। अनिल टुटेजा ने लिखा है कि एसीबी ने जो उनके खिलाफ की जा रही जांच पर रोक लगायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशन स्वीकृति तथा जीपीएफ भुगतान संबंधित निर्देश अधिकारियों को शीघ्र देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...