Current Shock से Durg में अधेड़ की मौत: फ्लेक्स लगाते वक्त हाईटेंशन तार के चपेट में आया…बिना सेफ्टी उपकरण कर रहा था काम; जानिए

दुर्ग। दुर्ग जिले में अधेड़ की करंट लगने से मौत हो गई है। दरहसल 50 वर्षीय अधेड़ फ्लेक्स लगाते वक्त हाईटेंशन (HT) तार की चपेट में आ गया। मृतक बिना किसी सेफ्टी उपकरण के फ्लेक्स लगा रहा था। हाईटेंशन तार के चपेट में आने से अधेड़ बुरी तरह से झुलस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान परसराम धनकर, पिता उमेश धनकर, उम्र (50 साल),निवासी बांबे अटल आवास उरला थाना मोहन नगर के रूप में हुई है। परसराम मंगलवार को समृद्धि मार्केट के सामने फ्लैक्स लगा रहा था। उसने फ्लैक्स लगाते समय ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग नहीं किया था।

जिससे वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायत मिली है कि मृतक बिना सुरक्षा मानकों के काम कर रहा था। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद संबंधित कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...