छत्तीसगढ़ में फिर एक प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: युवक की कुछ महीनो पहले हुई थी शादी…प्रेमिका के संग पेड़ में लगा ली फांसी; जानिए पूरा मामला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार प्रेमी जोड़े ने एक साथ सुसाइड कर लिया है। इस बार ये मामला बस्तर जिले जगदलपुर से सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने रेलवे की नर्सरी में फंदे में झूलकर सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों रात में दोनों घर से निकल गए थे। अगले दिन पेड़ में फांसी के फंदे से झूलती हुई दोनों की डेड बॉडी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। यह पूरा मामला बस्तर जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

भास्कर में छपे एक रिपोर्ट के मुताबिक मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह गाड़ी मैकेनिक का था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

वहीं दिनांक 06 दिसंबर 2022 मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। दोनों का कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...