महासमुंद पहुंचे CM भूपेश बघेल: भेट-मुलाकात के दौरान जिले में कई सौगात…शिशुपाल पर्वत घोषित होगा पर्यटन स्थल, भंवरपुर को मिलेगा नगर पंचायत और उप तहसील का दर्जा, सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का ऐलान; पढिए

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट मुलाकात कार्यक्रम में गरियाबंद के बाद महासमुंद जिला पहुंचे है। भेंट-मुलाकात में महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा और भंवरपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदा और भंवरपुर को दिल खोलकर सौगातें दीं।

बलौदा में शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा, बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाने के साथ कई अन्य घोषणा की गई है। सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने कई अन्य घोषणा की है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों और हितग्राहियों को योजना का लाभ मिला है या नहीं इसकी जानकारी लेने व शासन की योजनाओं का फीडबैक लेने के लिए भंवरपुर आएं हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लागू की गई योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

भेट मुलाकात की झलकियां :-

  • मुख्यमंत्री बघेल का महासमुंद जिले के सरायपाली पहुंचने पर जन समुदाय ने सूत की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
  • हेलीपैड पर स्कूली बच्चों को देखकर मुख्यमंत्री उनके पास गए और बच्चों से उनके स्कूल में सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
  • मुख्यमंत्री ने थाना बलौदा में छतीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 1.97 करोड़ की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित थाना का लोकार्पण किया। उन्होंने रोजनामचा दर्ज किया।
  • मुख्यमंत्री ने थाना परिसर में कदम्ब का पौधा रोपित किया और ग्राम कोटवारों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।
  • मुख्यमंत्री बलौदा (सरायपाली) भेंट मुलाकात स्थल पहुंचे।
  • मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात बलौदा में छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया और राज्य गीत के साथ की कार्यक्रम की शुरुआत की।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम तिसड़ी के संतराम अंचल ने बताया कि उनका एक लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। लाभ की राशि को खेती में लगाया है और लड़के की पढ़ाई में खर्च किया हूं।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम टेंगनापाली की रेखा ने बताया कि उनका राशनकार्ड बना है, राशन समय से मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौठान के लिए पानी सुविधा, फेंसिंग की मांग की। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तत्काल बोर कराने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बलौदा में किसानों से पैरादान करने की अपील की।
  • मुख्यमंत्री को रूकमणी ने बताया कि उन्होंने 24 क्विंटल गोबर बेचा और प्राप्त पैसों को बच्चों की पढ़ाई में लगाया।
  • मुख्यमंत्री को देवराज बारीक ने बताया कि गोधन न्याय योजना का अच्छा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 56 क्विंटल गोबर बेचकर प्राप्त आय से बच्चों की पढ़ाई हो रही है।
  • मुख्यमंत्री ने शंकरलाल भोई की शिकायत पर तीसरे बच्चे का जाति प्रमाण पत्र दो दिन में बनाने के निर्देश दिए।
  • मुख्यमंत्री ने यशोवंती साहू की शिकायत पर कलेक्टर को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    10वीं बोर्ड परीक्षा की में सरायपाली विकासखण्ड की 6 टॉपर्स छात्राओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें हेलीकॉप्टर राईड के लिए धन्यवाद दिया।
  • मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भंवरपुर में आदिवासी किसान श्री उद्ल सिंह पोर्ते के घर फुलकांस की थाली में भोजन किया।
  • मुख्यमंत्री ने भंवरपुर में हाट बाजार क्लिनिक योजना के वाहन को दिखाई हरी झण्डी। यहां उन्होंने 5 वेन और एक व्ही.व्ही.आई.पी. एम्बुलेंस की सौगात दी।
  • छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम पोटापारा के रघुनाथ ने बताया कि उनका तीन लाख रूपए का लोन माफ हुआ है। खेती से हुई आमदनी से खेत में पंप लगाया और ट्रेक्टर खरीदा।
  • मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल का वितरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राही ग्राम पिपलीपाली की प्रमिला भोई और ग्राम काशीपाली के अशोक को मोटराईज्ड ट्राईसायकल प्रदान की।
  • मुख्यमंत्री ने दलहन-तिलहन खेती के लिए किसानों को मसूर बीज मिनीकीट का वितरण किया।
  • मुख्यमंत्री ने आरापथरा के उमंग साव को पेट की बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रूपए की सहायता राशि देने का आश्वासन दिया।
  • मुख्यमंत्री को ग्राम सकरी के रोहित डडसेना ने बताया कि उन्होंने 1160 क्विंटल गोबर बेचकर 2 लाख 32 हजार रूपए कमाए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने सेरीब्रल पाल्सी से ग्रसित 8 वर्षीय मासूम विवान के बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।
  • मुख्यमंत्री को स्वामी आत्मानंद स्कूल बसना की छात्रा पूजा ने बताया कि स्कूल में निःशुल्क उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा – अगले साल 400 और स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलेंगे।
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल में पहली कक्षा के छात्र लक्ष्य ने बताए छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के नाम।
  • मुख्यमंत्री ने सरायपाली में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से की भेंट-मुलाकात।

महासमुंद में CM भूपेश बघेल की घोषणाएं :-

बलौदा

  • शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा।
  • बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंडरी वॉल का निर्माण करवाया जायेगा।
  • भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा।
  • बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा।
  • सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जायेगा ।
  • सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा।
  • सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जायेगा

भंवरपुर

  • ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
  • भंवरपुर को उप तहसील बनाया जायेगा।
  • भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया चलवाई जायेगी।
  • पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन किया जायेगा।
  • भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना की जायेगी।
  • भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोला जाएगा।
  • भंवरपुर में ओपन जिम खोला जायेगा।
  • भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा किया जायेगा।

सरायपाली

  • मुख्यमंत्री ने विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
  • मुख्यमंत्री ने नेहा नायक को बी.एड. की पढ़ाई के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की।
  • मुख्यमंत्री ने धोबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
  • अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
  • मुख्यमंत्री ने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने ब्रम्ह विद्या विहंगाम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग