हिमाचल प्रदेश में कौन बनेगा चीफ मिनिस्टर…? सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत इन नेताओं का नाम चर्चा में…कल हुई थी विधायक दल की बैठक…अब आलाकमान लेगी फैसला; CM भूपेश भी हुए थे शामिल

शिमला। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीत गई है। अब सवाल यह है कि कांग्रेस से सीएम का चेहरा कौन होगा। बीते दिन हिमाचल में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर थे। लाइव हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार पढ़िए एनालिसिस :-

पहाड़ी राज्य की कमान संभालने के लिए तीन नाम आगे रेस सबसे आगे में हैं- हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री और राजिंदर राणा इस दौड़ में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री को चुनना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को रेस से बाहर बताया जा रहा है, जिनकी अगुआई में कांग्रेस हिमाचल में चुनाव लड़ी। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की थी। प्रतिभा सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस के शिमला मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे।

कांग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केवल तीन नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और राजिंदर राणा हैं। मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा। सूत्रों का कहना है कि आलाकमान को लगता है कि अगर प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो दो उपचुनाव कराने होंगे। एक लोकसभा का और दूसरा विधान सभा का। सूत्रों ने आगे कहा कि प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में उच्च पद दिया जा सकता है।

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस मंडी की 10 में से 9 सीटों पर हार गई है। ऐसे में तुरंत उपचुनाव कराना उचित नहीं होगा। कहीं न कहीं चुनाव जीतकर जो माहौल बनाया गया है वह बिगड़ सकता है। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में एक उच्च पद देकर प्रतिभा सिंह को मनाया जा सकता है।

आलाकमान के करीबी सूत्रों ने प्रतिभा सिंह के 25 विधायकों के समर्थन के दावे को भी खारिज कर दिया। उनके मुताबिक, व्यक्तिगत रूप से सुक्खू के साथ और भी विधायक हैं।

इससे पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया और दिल्ली में सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। एआईसीसी के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस फैसले की घोषणा की।

राजीव शुक्ला ने कहा, “सभी 40 विधायकों ने आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लिया और सभी ने सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के चयन का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।” उन्होंने कहा, “मीडिया की खबरें हैं कि पार्टी के अंदर विभाजन है, यह बिल्कुल गलत है।”

शुक्ला ने कहा कि किसी विधायक ने कोई नाम नहीं सुझाया। उन्होंने कहा, “सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया कि मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ा जाए। हम अपनी रिपोर्ट कल पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...