वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन में 2011 से 16 तक 57 करोड़ के सूखत पर चेयरमैन वोरा ने की समीक्षा: मीटिंग में नान और वेयरहाउसिंग अधिकारियों को मामले का हल निकालने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (SWC) के चेयरमैन एवं सीनियर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा द्वारा शनिवार को कारपोरेशन की समीक्षा मीटिंग ली गई। इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सप्लाई कारपोरेशन (नान) के प्रबंध संचालक द्वारा 2011 से वर्ष 2016 तक स्कंध में आई सूखत के एवज में 57 करोड़ रु की राशि का भुगतान रोकने संबंधी पत्र मिलने को वोरा ने गंभीरता से लिया है।

उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नान एवं एसडब्लूसी एक दूसरे की पूरक संस्थाएं हैं। भंडारण के दौरान होने वाली कमी के संबंध में भारत सरकार एवं सीडब्ल्यूसी द्वारा नियमों का निर्धारण किया गया है। जिसके दृष्टिगत नान को भी उन्हीं नियमों के आधार पर चलना चाहिए। नान व राज्य भंडारगृह निगम दोनों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बैठक कर बेहतर तालमेल के साथ द्विपक्षीय सामंजस्य से मामले का हल निकाला जाए।

भंडारण शुल्क में कटौती का एकपक्षीय निर्णय न्यायोचित नहीं है। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से पत्र व्यवहार कर जल्द जल्द बैठक करने का निर्देश देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय के इस मामले में वर्तमान राज्य शासन से भी हस्तक्षेप करने का आग्रह किया जाएगा। किसी भी प्रकार से निगम के व्यावसायिक एवं कर्मचारी हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...