दुर्ग BJP में कार्यकारिणी से पहले प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति…जिलाध्यक्ष वर्मा ने जारी की सूची, डॉ. सुनील साहू से लेकर मनोज, शिव समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

भिलाई। आगामी दिनों में भाजपा के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर होने हैं, जिसमें प्रथम कार्यक्रम लोकसभा प्रवास का है जबकि दूसरा कार्यक्रम आगामी 20 जनवरी 2023 को “मोर आवास मोर अधिकार” के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन दुर्ग में होना है।

उक्त दोनों कार्यक्रमों की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा जिला स्तर पर एवं मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए सुनिश्चित मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के संगठन प्रभारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने उक्त दोनों कार्यक्रमों के लिए जिला प्रभारी के रूप में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर एवं सहप्रभारी के रूप में जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला मंत्री मनोज मिश्रा तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया को उत्तरदायित्व सौंपा है।

मंडल प्रभारी एवं सह-प्रभारी के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को निम्नानुसार जिम्मेदारी दी है :-

गंजपारा सदर मंडल – डॉ. सुनील साहू, अशोक बाफना।
चण्डी शीतला मंडल – रोहित राजपूत, अश्वनी टंडन।
कसारीडीह बोरसी मंडल – मनोज अग्रवाल, संतोष कोसरे।
सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल – विनायक ताम्रकार, अजय उमरे।


अंजोरा मंडल – शिव चन्द्राकर, रजा खोखर।
उतई मंडल – अनुप गटागट, मुकेश बेलचंदन।
जेवरा सिरसा मंडल – संजय सिंह, के.के. खेलवार।
उत्तर पाटन मंडल – अजय तिवारी, धनराज साहू।


दक्षिण पाटन मंडल- गजेन्द्र यादव, विनायक नातू।
मध्य पाटन मंडल – कांतीलाल बोथरा, मनोज शर्मा।
अहिवारा मंडल – राजेश ताम्रकार, दिलीप साहू दुर्ग।
बोरी लिटिया मंडल – चैनसुख भटटड़, अनुज साहू।
धमधा मंडल – देवेन्द्र चन्देल, काशीनाथ शर्मा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...