रिसाली में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन: गृहमंत्री साहू ने समाज रत्नों का किया सम्मान…युवक-युवतियों ने दिया परिचय; मंत्री साहू बोले- सबको मिलकर करना है समाज का उत्थान

रिसाली, भिलाई। दुर्ग जिले के रिसाली तहसील साहू संघ द्वारा रविवार को दशहरा मैदान मे साहू समाज युवक-युवती परिचय एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। उन्होंने कहा कि, आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। मैं बहुत कुछ इसारो में कह देता हूं। जहां टीम अच्छी होता है वहाँ काम काफी अच्छा होता है। समाज के बात को सुनने व चिंतन करने के बाद समाज हित मे काम करना चाहिये। हम सब मिलकर समाज का उत्थान योजनाबध्द ढंग से करेंगे।

स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष सन्तोष कुमार साहू ने दी। जिन्होंने कहा कि, हम सब समाज मे जोड़ने के लिये पदाधिकारी बने है।लेकिन समाज मे विच्छेदन के मामले बढ़ते जा रहे है। जो चिंता का विषय है।

यूवा-युवती पुस्तिका का विमोचन मुख़्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में यूवा युवतियो के द्वारा स्टेज में आकर अपना परिचय दिया गया। रंगारंग सास्कृतिक् कार्यक्रम भी हुए। जिसे काफी सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने की।

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, जिला साहू संघ के सलाहकार भीखम साहू, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, जिला साहू संघ भिलाई के अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू, इंजी एम. के. साहू व तोरन अटल थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिद्वारिका साहू, भीखम साहू, पंचराम साहू, जामुन साहू, अहिल्या साहू, कार्यकारी अध्यक्ष जीवनलाल साहू, पार्षद सनीर साहू, ड्रा सीमा साहू,ईस्वरी साहू, प्रेम साहू ,कमलेश गजपाल, अस्वनी साहू, विनय गजपाल ,कामता साहू सहित अन्य जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन ललित साव ने किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...