CG – होटल के कमरे में मिली युवक की लाश: दरवाजा तोड़ने पर पंखे से लटका मिला शव, शादी नहीं होने से था परेशान

होटल के कमरे में मिली युवक की लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अवधिया पारा के बालाजी होटल के कमरे से पुलिस ने लाश बरामद की है। पुलिस की मानें तो युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुट गई है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ब्राह्मणपारा निवासी 34 साल के नवीन दीवान के रूप में हुई है। उसने अपने ही घर के पास 16 मई को होटल में रूम बुक किया था।

16 मई को बुक करने के बाद अगले दिन नवीन रूम से नहीं निकला। सुबह होटल स्टाफ ने रूम का दरवाजा खटखटाया साथ ही कॉल भी किया गया, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा।

थाना प्रभारी ने बताया कि होटल स्टाफ जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तो युवक की लाश लटकी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भिजवा दिया है। हालांकि अब तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए पलंग पर रखे गद्दे को हटाया होगा, फिर उसमें कुर्सी रखकर गमछे के सहारे झूल गया और कुर्सी को लात मारकर गिरा दिया। घटनास्थल पर पुलिस को एक चेयर गिरी हुई मिली है।

मृतक के घरवालों ने पुलिस को बताया कि नवीन फूड डिलवरी का काम करता था। घर में मां-बाप और बड़ा भाई रहता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। नवीन की शादी नहीं हुई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था। आशंका है कि इसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...