स्मृतिनगर में राजीव चौबे ने बनाया जीत का रिकॉर्ड: लगातार चौथी बार संभालेंगे स्मृतिनगर सोसाइटी में अध्यक्ष की कुर्सी, पैनल की एकतरफा जीत, देखिए चुनाव परिणाम

भिलाई। स्मृतिनगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित का चुनाव आज संपन्न हुआ। गहमा-गहमी के बीच देर शाम को चुनाव परिणाम आए। चुनाव परिणाम को लेकर जैसी अपेक्षा थी, उससे कहीं ज्यादा बेहतर रिजल्ट चौबे पैनल को मिला है। परिणाम एकतरफा रहा।

राजीव चौबे और उनके पैनल से जुड़े लोगों की एकतरफा जीत हुई है। स्मृतिनगर सोसाइटी प्रदेश की सबसे बड़ी सहकारी सोसाइटी है। इस सोसाइटी में लगातार तीन बार से चौबे ही चुनाव जीतते आए हैं, इस साल चौथी बार चुनाव जीते हैं। राजीव चौबे ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड बना लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राजीव चौबे को 433 वोट मिले हैं। मनोज अग्रवाल को 246 वोट, सुरेश कुमार अग्रवाल को 241, राजेंद्र सिंह कलसी को 413 वोट, देवव्रत चौधरी को 386 वोट, संदीप चौधरी को 422 वोट, तुलाराम टंडन को 232 वोट, कमलेश देवांगन को 184 वोट, अमित देशमुख को 383 वोट, प्रेम रंजन सिंह को 221 वोट, रीता तिवारी को 393, एसके मदनाल को 357 वोट, गणेश शंकर मिश्रा को 253 वोट, बलदेव सिंह को 216 वोट और सुरेंद्र सिंह को 380 वोट मिले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...