महादेव ऐप के तर्ज पर बुक डॉट इन साइट के दो सटोरी गिरफ्तार; जानिए क्या है इनका हैदराबाद कनेक्शन…ये सामान हुए बरामद

बुक डॉट इन साइट बनवाकर सट्टा खिलाने का काम शुरू किया था

रायपुर। महादेव बुक सट्टा एप की इन दिनों छत्तीसगढ़ में बहुत चर्चा है। दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई से महादेव बुक की कमर टूटती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में कई अन्य सट्टा एप के संचालक भी पुलिस के शिकंजे में आ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना का है। जहाँ पुलिस के द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरहसल महादेव ऐप की तर्ज पर बुक डॉट इन साइट में आईडी बनवाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए दो सटोरिये धरे गए है।

गिरफ्तार सटोरिये में अभिषेक शर्मा और कुशवंत छाबडा का नाम शामिल है। बसना निवासी दोनो सटोरियो ने हैदराबाद से रायपुर बुक डॉट इन साइट बनवाकर सट्टा खिलाने का काम शुरू किया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 5 मोबाइल, 1 लैपटॉप समेत 86 हजार नगदी जब्त की है। रायपुर सिविल लाइन थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रपति के हाथों मिला...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था और परंपरा पर आधारित...

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...