दुर्ग संभाग में अर्धनग्न अवस्था में मिली लड़की की लाश: रेप के बाद निर्मम हत्या की आशंका…खेत में पड़ी हुई थी डेड बॉडी, कटा हुआ मिला हाथ; आरोपी फरार… जानिए पूरा मामला

  • 5 दिसंबर से घर से लड़की थी लापता
  • रायपुर से आई फॉरेंसिक टीम

कवर्धा। दुर्ग संभाग के कवर्धा जिले में हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है। दरहसल जिले के ग्राम इंदौरी में नहर के किनारे खेत में एक 19 साल की लड़की अर्धनग्न लाश मिली है, जिसका हाथ अलग कटा हुआ बरामद हुआ है और वहीं युवती के शरीर का कुछ हिस्सा गायब बी थे। इलाके में डेड बॉडी मिलने से से हड़कंप मच गया है।

रेप के बाद बेहरमी से मर्डर
लड़की की डेड बॉडी की हालत देख अंदेशा लगाया जा रहा है की उसके साथ रेप हुआ है जिसके बाद उसे बेहरमी से मौत के घाट उतारा गया है। मृतक लड़की के शरीर के पास उसके बाल बिखरे पड़े हुए मिले है। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर और जांच ने जाँच शुरू कर दी है।

5 दिसंबर से घर से थी लापता
प्राप्त सुचना के मुताबिक, लड़की की पहचान रानू साहू, उम्र 19 साल, निवासी इंदौरी गांव के रूप में की हुई है। बताया जा रहा है कि, लड़की 5 दिसंबर से घर से लापता थी। लड़की की परिजनों ने थाने में उसकी लापता होने की कंप्लेंट भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद सोमवार दिनांक 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे लड़की की लाश उसके घर से 500 मीटर दूर खेत में अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुई।

रायपुर से आई फॉरेंसिक टीम
पुलिस डेड बॉडी का पंचनामा कर जांच में जुट गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। शव के हाथ, सिर में चोट के निशान है, हाथ शरीर से पूरी अलग हो चुका था। हालांकि पुलिस पोस्टमॉर्टेम के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासाकर पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...