दुर्ग में ब्राउन शूगर के साथ रेशमा गिरफ्तार: दुर्ग CSP IPS वैभव को मिला इनपुट, दुर्ग पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

  • 47.730 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • दुर्ग कोतवाली पुलिस की ताबडतोड़ कार्यवाही

दुर्ग। दुर्ग में ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेशमा के पास से पुलिस ने 47.730 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया है। ASP (शहर) संजय ध्रुव और CSP दुर्ग वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी एस. एन. सिंह सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा टीम गाठित कर ये कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अवैध रूप से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बिक्री के अपराध में रेशमा खान उम्र 35 साल को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट किया है। आपको बता दे कुछ दिनों पहले रायपुर में भी एक प्रेमी जोड़े को NCB ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।

47.730 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
आरोपी के कब्जे से रबर का वजन 0.970 मिलीग्राम, कागज का वजन 37.71 ग्राम, ब्राउन शुगर का वनज 9.05 ग्राम, कुल वजन 47.730 ग्राम जुमला किंमती 31410 /- रू. पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया है।

नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1454 / 2022 धारा 21 ( ख ), 27 ( ख ) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही में सउनि पूरनदास, म.प्र. आर. चम्पा यादव, आरक्षक जावेद खान, किशोर सोनी, प्रशांत पाटनकर, गौर सिंह, नसीर बक्श, कमलेश, भरथरी थॉमशन पीटर महिला आर. गितेश्वरी, सुमित्रा, अनिता का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :- रेशमा खान, पति अनवर खान, उम्र 35 साल, निवासी साकिन नूर मोह. का मकान पौंडी चौकी पोंडी थाना बोडला जिला कबीरधाम, लोकल पता वार्ड 36 मिलपारा दुर्ग।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...