दुर्ग में बारातियों की पिटाई करने वाले पकड़े गए: दुर्ग पुलिस ने सर्च ऑपरेशन कर 4 आरोपियों को पकड़ा…हॉफ मर्डर से लेकर कई धाराएं लगी

भिलाई। कल बारातियों पर हमला करने वाले आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने पकड़ लिया है। मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और ये विवाद बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी में तब्दिल हो गई। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बारात राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से दुर्ग आई थी, जिनके साथ विवाद हुआ है।


दुर्ग पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, 16 दिसंबर की रात सूचना मिलने पर की मोहन नगर क्षेत्र में बारात में आए लोगों को कुछ लोगों को मामूली बात पर डरा धमकाकर चाकूबाजी की घटना की गई। जिस पर घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली गई।

पता चला कि डोंगरगढ़ निवासी मानस भवन के पास दुर्ग निकाह में शामिल होने बारात के साथ दुर्ग आया थे। रात्रि तकरीबन 9:15 बजे बारात मानस भवन के पास शक्ति नगर पहुंची थी बाराती लोग डीजे में नाच रहे थे। उसी समय एक व्यक्ति स्कूटी में सवार होकर बारात के बगल से गुजरते समय एक बच्चे को ठोकर पर बहस हो गई। बारातियों से बहस कर धमकी देकर चाकू से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया।

घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी अभी खतरे से बाहर है। घटना का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी थाना मोहन नगर निरीक्षक विपिन रंगारी एवं पेट्रोलिंग टीम के द्वारा संदिग्धों से पूछताछ कर पतासाजी कर कुछ ही घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर का अपराध क्रमांक 489/22, धारा 294,506,307, 34 भा. द. वि. दर्ज है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

  1. जितेंद्र उर्फ प्रिंस सोनी पिता अमरजीत सोनी 19 वर्ष निवासी शांति नगर।
  2. प्रदुमन वर्मा उर्फ डब्बू पिता शिव वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी शांति नगर।
  1. टामेश्वर निर्मलकर उर्फ टोमू पिता शिव निर्मलकर 20 वर्ष निवासी न्यू शांति नगर।
  2. नोहर साहू उर्फ़ रोबिन साहू पिता दिनेश साहू उम्र 19 वर्ष निवासी सिकोला बस्ती, हनुमान मंदिर के पास।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...