VIDEO-दुर्ग में बारातियों पर हमला: चाकूबाजी में 5 से 7 लोग घायल…2 की स्थिति गंभीर, अस्पताल में पुलिस बल मौजूद

भिलाई। अब तक गांवों की शादियों में बाराती बनकर गए युवकों के साथ मारपीट की कहानियां खूब सुनी होगी, लेकिन अब ये ट्रेंड शहरों की शादियों में भी आ गया है। गांवों में बाराती बनकर गए युवकों की ओर से अक्सर शरारती तत्व की चीजें करने के आरोप लगते हैं। इसकी वजह से गांव वाले पिटाई कर देते हैं। कई गांव इसकी वजह बदनाम भी है। बारात में गए युवकों का मार खाना भी ऐसे गांवों के लिए आम बात हो गई है।

  • ताजा मामला दुर्ग शहर के शक्तिनगर इलाके का है।
  • यह इलाका मोहन नगर थाना क्षेत्र में है।
  • जहां शादी समारोह चल रहा है।
  • शक्तिनगर में एक बारात आई हुई है।
  • इस बाराती में आए युवकों के साथ मारपीट हुई है।
  • वहीं के रहने वाले लड़कों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया है।
  • इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
  • अभी एक्जेक्ट डेटा सामने नहीं आया है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, 5 से 7 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है।
  • 7 युवक घायल बताए जा रहे हैं।
  • इनमें से 2-3 युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
  • सभी का उपचार जारी है। हमला करने वालों की तलाश शुरू हो गई है।
  • दुर्ग पुलिस ऐसे बदमाशों पर सख्त से सख्त कार्रवाई के मूड में है।
  • इस गंभीर मामले को देखते हुए दुर्ग पुलिस जिला अस्पताल में तैनात है।
  • वहां पर फिलहाल शांति व्यवस्था है।
  • जहां की घटना है, वहां भी पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की कमर...

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम परसदा निवासी 48 वर्षीय...

गर्भवती महिला का बिना सहमति कराया गर्भपात, पति और...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन महीने की गर्भवती महिला का उसकी सहमति के बिना गर्भपात कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता...

छत्तीसगढ़िया समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मधुबाला गिरी...

रायपुर। छत्तीसगढ़िया समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बिहार निवासी मधुबाला गिरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई...

SBI शाखा में 94 लाख का गबन, छह साल...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की बाल्को शाखा में हुए करीब 94 लाख रुपये के गबन मामले में एंटी...