कल हुडको में BJP का बड़ा सम्मेलन: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर संग पांडेय होंगे मंच पर…शंखनाद का किया जाएगा समापन, सरकार के खिलाफ हल्लाबोल की तगड़ी तैयारी

भिलाई। मिशन-2023 और मिशन-2024 के लिए भाजपा के नेताओं ने अभी से कमर कस ली है। लोकसभा के सभी विधानसभा सीटों में प्रदर्शन और सम्मेलन जारी है। कल भिलाईनगर विधानसभा में भाजपा का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन हुडको में होगा। इसके साथ ही हुडको में शंखनाद का समापन भी होगा।

भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी के नेतृत्व में शंखनाद यात्रा का समापन किया जाएगा। वहीं भिलाई नगर विधानसभा स्तरीय सम्मेलन कल 17 दिसंबर को ही होगा। यह आयोजन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा।

जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने बताया कि, इस समापन कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, राम विचार नेताम, संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, सुश्री सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक विद्यारतन भसीन , पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उपस्थित रहेंगे। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपूरिया ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...