MIC रीता सिंह गेरा ने महिलाओं से किया भेंट-मुलाकात: वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने बताई प्रोब्लेम्स, ऑन द स्पॉट किया सॉल्व… मौके पर ही लेबर और आयुष्मान कार्ड बनवाया

भिलाई। भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा इन दिनों वैशालीनगर विधानसभा में लोगों के से भेंट-मुलाकात कर रही है। महिलाओं से भेंट-मुलाकात के बहाने उनकी समस्याओं का समाधान रीता सिंह कर रही हैं। महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्या बताई। अधिकांश महिलाओं ने श्रमिक कार्ड और आयुष्मान कार्ड से संबंधित परेशानियों से अवगत कराया और जिसका समाधान रीता ने कराया।

रीता सिंह गेरा ने ऑन द स्पॉट ही महिलाओं के श्रमिक कार्ड बनवाए। वहीं बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। ऑन द स्पॉट समस्याओं के समाधान पाकर महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और इस कार्य के लिए रीता सिंह गेरा का आभार माना।

इसके अलावा पेंशन संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए रीता सिंह गेरा ने सभी से आवेदन मांगे। आवेदन को अब निगम में जमा कराकर पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। रीता सिंह गेरा ने बताया कि, वैशालीनगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर संकल्पित है।

वे लगातार श्रमिक बस्तियों में भ्रमण कर रही हैं। महिलाएं समस्या बता रही हैं। वहीं प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी के प्रति जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए महिलाएं मुख्यमंत्री जी का आभार भी व्यक्त कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...