BHILAI BREAKING: BJP की आमसभा मे पथराव… कार्यकर्ता और महिला घायल, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना; भाजपा के दिग्गज नेता रहें मौजूद

  • विधानसभा स्तरीय सम्मेलन के दौरान हुई घटना
  • वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला में आयोजित थी सभा
  • एक पत्थर मंच में एक कार्यकर्ता को तो एक सभा में पहुची महिला को लगा

भिलाई। दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भिलाई में भाजपा की आमसभा में पत्थरबाजी हुई है। आम सभा के दौरान बाहर से पत्थर बरसाए गए है। सभा मे शामिल महिला और मंच में मौजूद कार्यकर्ता इस पत्थर बाजी में घायल हो गए है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश बीचपुरिया ने कांग्रेस पर आरोप व् है। सुपेला के गदा चौक में आयोजित भाजपा की आम सभा में ये घटना ह्युई है। मंच पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। पत्थरबाजी को पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर ने हताशा की परमसीमा बताया है।

वैशाली नगर में भाजपा की विधानसभा स्तरीय आमसभा के दौरान आज पत्थरबाजी हुई है। जिससे हड़कंप मच गई है। पत्थर मंच में मौजूद कार्यकर्ताऔर मंच के सामने सभा को सुनने पहुची महिला को लगा है। जिस वक्त ये पत्थरबाजी हुई उस वक्त मंच पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रिजेश बिजपुरिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

आपको बता दे कि जिले के हर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी आम सभा का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज सुपेला के गदा चौक में वैशाली नगर विधानसभा स्तरीय आमसभा आयोजित हुई। मंचीय कार्यक्रम खत्म होते ही जब सभा समाप्ति की घोषणा हुई उसी वक्त ये पत्थरबाजी हुई है। जिसके चलते पत्थरबाजी करने वाले को भागने का मौका मिल गया। इस घटना की जहा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने निंदा की वही जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया ने इसे कॉंग्रेस की हरकत बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...