भिलाई में जमीन फर्जीवाडा: सौदा कर लाखों रूपए लिया टोकन मनी… बाद में रजिस्ट्री करने से मुकरा; पुलिस ने 420 के तहत की कार्रवाई… पूरी कहानी जानिए

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई में जमीन फर्जीवाडा करने का मामला प्रकाश में आया है। फ्रॉड करने वाले के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस ने मामला जांच में लिया है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई की है। नंदिनी टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि 401 फेस 1 बी ब्लाक आनंदपुरम जुनवानी सुपेला निवासी जावेद सिद्धकीय बिल्डिंग मेटेरियल सप्लाई का काम करता है।

ग्राम अरसनारा निवासी खेमंचद साहु ने अरसनारा स्थित जमीन खसरा नंबर 850/1 रकबा 2 एकड को स्वंय की जमीन बताकर 24 लाख रूपये में बेचने का सौदा पीड़ित से किया। 7 जुलाई 2018 को 50 रूपये का स्टाप पेपर में पीड़ित से इकरारनामा कर 3 लाख रूपये ब्याना स्वरुप लिया। उसके बाद खेमचंद साहू जमीन रजिस्ट्री करने के एवज में रुपए लेकर धोखाधड़ी किया।

पुलिस ने उक्त जमीन खेमचंद का नहीं था बल्कि दूसरे की जमीन को अपना बताकर ठगी किया। पीड़ित को दो एकड़ जमीन की आवश्यकता थी आरोपी खेमचंद ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे केनरा बैक भिलाई से चेक के माध्यम से 3 लाख रूपये दिया। खेमचंद ने इकरारनामा के मुताबिक 6 माह बीतने के बाद भी जमीन रजिस्ट्री करने के नाम पर टाल मटोल कर रहा था।

जब पीड़ित जमीन मालिक विजय सतनामी से सपर्क करने पर पता चला कि विजय और उसके भाई बीरबल के द्वार खेमंचद साहु के साथ किसी भी प्रकार का जमीन बेचने को लेकर सौदा नही किया गया है। परेशान पीड़ित जब खेमचंद से तीन लाख रुपए लौटाने की बात कही तब चेक दिया। बैंक में चेक से रुपए निकालने पीड़ित गया तब पता चला कि खेमचंद का खाता पहले से बंद है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...