दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: सीनियर टीचर की मौके पर मौत, ट्रक ने कुचला… खून से लथपथ हुई सड़क; स्टूडेंट्स के बिच शोक की लहर, जानिए उन्होंने क्या कहा…

दुर्ग। दुर्ग जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में सीनियर टीचर की मौत हो गई है। मृतक टीचर का नाम नरोत्तम लाल भारती बताया जा रहा है। ये हादसा दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र उतई में हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार उतई के महिमा हॉस्पिटल के पास ट्रक ने मृतक को अपने चपेट में ले लिया। जिस वजह से उनका शरीर बुरी तरीके से कुचला गया। सड़क पर खून की नदी बह गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है की मंगलवार सुबह करीब 9 बजे नरोत्तम लाल भारती सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनके स्टूडेंट्स ने बताया कि, सर जोरातराई स्कूल में करीब 15 साल अपनी दें चुके है। सर भारती सर के नाम से जाने जाते थे। भारती सर के समय जिस किसी भी छात्र-छात्राओं ने उनसे शिक्षा लिया वे हमेशा उनका गुनगान करते है। हमारे प्रेरणा स्रोत भारती सर का इस प्रकार देहांत होना बहुत ही दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...