भूपेश सरकार के 4 वर्षों के कार्यों की पूरे देश में सराहना, उद्योगों के विकास की सराहनीय पहल – KK झा

भिलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, दुर्ग के सदस्य एवं नगर पालिक निगम, भिलाई के ब्रांड एंबेसडर के के झा ने भूपेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि भूपेश सरकार ने पिछले 4 वर्ष में जो काम किया है उसकी सराहना पूरे देश में हो रही है। प्रदेश में किए गए कार्यों का उदाहरण देश के सभी राज्यों में दिया जा रहा है। किसी जमाने में विकास की बात होने पर गुजरात प्रदेश का नाम, पढ़ाई में साउथ के राज्यों का नाम लिया जाता था। उसी तरह वर्तमान में छत्तीसगढ़ मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है।

झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उद्योगों के विकास की सराहनीय पहल की है। पिछले 4 वर्षों में छोटे छोटे उद्योगों खासकर एमएसएमई उद्योगों को आगे बढ़ाने उन्होंने जो कदम उठाए हैं उसका असर अब दिखने लगा है। उनकी कई मांगों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है और उसका निराकरण किया है। जैसे सीएसआईडीसी से खरीदी करना, फ्रीहोल्ड जमीन करना, नए औद्योगिक क्षेत्रों की तलाश करना और उद्योगों के लिए नई जगहों पर भूमि आवंटन करना, यह सब ऐसे कार्य हैं जिससे प्रदेश के उद्योगों को बढ़ावा मिला है।

उन्होंने कहा कि छोटे छोटे उद्योगों के विकास से ही प्रदेश का औद्योगिक विकास संभव है, यह मुख्यमंत्री भली-भांति जानते हैं। श्री झा ने कहा कि उनकी कुछ मांगें अभी लंबित हैं। जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स समाप्त करने एवं पुराने वेट के मामले का निराकरण करना प्रमुख है। जिसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका भी निराकरण हो जाएगा।

नरवा,घुरवा, बाड़ी एवं गोबर की खरीदी बिक्री की चर्चा विदेशों में भी: झा

झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में चल रही योजनाओं खासकर नरवा, घुरवा, बाड़ी एवं गोबर की खरीदी बिक्री की चर्चा तो विदेशों में भी हो रही है। इन योजनाओं से ग्रामीणों को बहुत लाभ हो रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। इस दिशा में रिसर्च किए जाने की जरूरत है। आने वाले वर्षों में देश के अन्य राज्य भी इन योजनाओं को अपने यहां लागू करेंगे।

उल्लेखनीय कार्यों के चलते भूपेश सरकार दोबारा प्रदेश में आ रही”: झा

झा ने कहा कि अपने उल्लेखनीय कार्यों के चलते भूपेश सरकार दोबारा प्रदेश में आ रही है। यह सरकार जो काम कर रही है उससे समाज का हर वर्ग आज खुशहाल है। युवा वर्ग किसान मजदूर खुशहाल हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार हर क्षेत्र में प्रगति हुई है।

भगवा पर राजनीति करना भारतीय जनता पार्टी का धर्म नहीं खेल: झा

भगवा रंग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का समर्थन करते हुए झा ने कहा कि भगवा तब पहना जाता है जब मोह माया त्याग दिया जाता है। भगवा वस्त्र धारण किया जाता है और तुलसी की माला पहनी जाती है। लेकिन भगवा पर राजनीति करना भारतीय जनता पार्टी का धर्म नहीं बल्कि लोगों को दिग्भ्रमित कर राजनीतिक लाभ लेना है। धर्म के नाम पर भाजपा देश को बांटना चाहती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...