Corona के नए वैरिएंट BF.7 के भारत में मिले 4 केस: दो दिन पहले CG में थे शुन्य एक्टिव मामले, रायपुर में आए दो नए मरीज… बहुत से लोगों ने नहीं लगवाया है बूस्टर डोज; PM मोदी करेंगे उच्चस्तरीय मीटिंग, संसद में स्वास्थ्य मंत्री देंगे बयान; जानिए अपडेटस

नई दिल्ली, रायपुर। दुनिया में कोरोना का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है। चीन और अमेरिका जैसे देशों में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। इसे लेकर भारत भी सतर्क हो गई है। बीते दिनों केंद्र ने सभी राज्यों को एडवाइजरी भी जारी किया था। छत्तीसगढ़ में 20 दिसंबर को कोरोना का एक भी एक्टिव मरीज नहीं था। ऐसा पूरे दो साल 9 महीने और दो दिन बाद हुआ था। प्रदेश में अभी भी बहुत से लोगों ने कोरोना की तीसरा डोज़ नहीं लगवाई है।

भारत के साथ ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौजूदा स्थिति में ओमिक्रान का सब वेरिएंट बीएफ.7 चीन के साथ ही जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में तेजी से फैल रहा है। यह वेरिएंट भारत में भी पहुंच गया है। यही वजह है कि सरकार ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही नए मरीज मिलने पर नमूनों की जीनोम सिक्वेसिंग कराकर वेरिएंट का पता लगाने का निर्देश दिया है।

कोरोना के जिस वैरिएंट ने चीन में तबाही मचा रखी है उसके चार मामले भारत में भी दर्ज किए जा चुके हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुतबाकि ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के 4 मामले भारत में पाए गए। कोरोना का यह वही सबवैरिएंट है जिसने मौजूदा समय में चीन में तबाही मचा रखी है। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात बायो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने भारत में BF.7 के पहले मामले का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से तीन मामले सामने आए हैं, जबकि एक मामला ओडिशा से सामने आया है।

हालांकि यह खुशी एक दिन भी कायम नहीं रह पाई। बुधवार को रायपुर में दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। चीन, जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना के मामलों के बढ़ने से सरकार अलर्ट है। अब इन नए मिले मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी ताकि वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय मीटिंग लेंगे । बताया गया है कि यह बैठक दोपहर बाद होगी। इस बीच यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु ने भी कोरोना पर समीक्षा बैठकें बुलाई हैं। दूसरी तरफ संसद में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में कोरोना के हालात को लेकर बयान देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...