MLA देवेंद्र की पहल से खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र की सड़कें जल्द होंगी डस्ट फ्री: 4 करोड़ की लागत से सड़क का होगा डामरीकरण… पाथवे का भी किया जाएगा निर्माण; जानिए पूरा प्लान

  • छावनी चौक से हथखोज पुलिया तक सड़क का किया जाएगा डामरीकरण
  • खुर्सीपार में एमपीआर रोड का 1 करोड़ की लागत से किया जाएगा डामरीकरण
  • धूल ना उड़े इसके लिए पाथवे का निर्माण कर, हटाई जाएगी मिट्‌टी, पौधे भी लगाएंगे

भिलाई। मिनी इंडिया भिलाई को धूल मुक्त बनाने का प्लान बनाया गया है। खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र की सड़के जल्द डस्ट फ्री होंगी। सड़कों में डामरीकरण
का कार्य शुरू होने वाला है साथ ही पाथवे का भी निर्माण किया जाना है। शहर को धूल मुक्त बनाने की शुरूआत छावनी से की जाएगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली गई है। करीब 3 करोड़ की लागत से छावनी क्षेत्र की सड़क को पहले धूल मुक्त किया जाएगा। इसके बाद एमपी रोड खुर्सीपार की सड़क को भी धूल मुक्त बनाने के लिए डामरीकरण करने के साथ ही पाथवे निर्माण भी किया जाएगा। इसमें करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सबसे धूल वाले एरिया से शुरुआत
गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक लगातार लोगों से भेट मुलाकात करते है। लोगों का हालचाल जानने और समस्याओं को समझ कर दूर करने के लिए लगातार मुलाकात करते रहते है। इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और दोनों सड़कों को बनाने का प्रयास किया। छावनी इंडस्ट्रीज एरिया है। यह शहर का सबसे धूल वाला एरिया है। यहां दिन भर हजारों ट्रक व मालवाहक चलते रहती है। इसलिए शहर को धूल मुक्त बनाने की शुरूआत इसी क्षेत्र की जा रही है।

हैवी कान्ट्रेक्ट वाला पाथवे का होगा निर्माण
इसी के साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र में भी एमपी रोड का डामरीकरण किया जाएगा। इसमें करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए करीब 3 करोड़ की लागत से टेंडर किया गया है। 1 करोड़ 96 लाख की लागत से छावनी चौक से हथखोज पुल तक मेन रोड का जीर्णोंधार किया जाएगा। इस पूरे रोड को डामरीकरण करेंगे। इसके बाद रोड के दोनों ओर धूप को साफ करके पाथवे का निर्माण करेंगे। हैवी कान्ट्रेक्ट वाला पाथवे का निर्माण किया जाएगा। ताकि यहां जब गाड़ियां चले तो धूल ना उड़े।

रोपे जाएंगे पौधे
सडकों के आसपास पौधे भी लगाए जाएंगे और रोड व पाथवे के आसपास से मिट्‌टी को हटाकर पूरी तरह से साफ किया जाएगा। इसके लिए करीब 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया किया जा रही है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाएगा। छावनी इंडस्ट्रीड एरिया है। सड़क खराब हो गई है और रोड किनारे मिट्‌टी है। कभी पाथवे नहीं बनाया गया है। दिन भर यहां हैवी वाहन चलती है, जिससे धूल उड़ते रहता है। इसे रोकने के लिए निगम एक बेहतर पहल कर रही है। भिलाईनगर विधायक ने शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए पहल की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...