CG Breaking: घाटी में गिरी कार, चार लोगों की ऑन द स्पॉट मौत…अस्थि विसर्जन कर रायपुर लौट रहा था परिवार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। दरहसल आज सुबह जिले में चिल्फी घाटी के पास भीषण सड़क हादसे हुआ है। बताया जा रहा है की एक कार 50 फुट नीचे खाई में गिरी गई है। हालांकि अब तक असल वजह सामने नहीं आई है। मिली जानकरी के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसमे 2 महिला व 2 पुरुष शामिल थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त ये हादसा हुआ है।

गाड़ी में सवार लोग अस्थि विसर्जन करने के लिए प्रयागराज गए थे। प्रयागराज से रायपुर लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। कार पंडरिया-बजाग (मप्र) स्टेट हाईवे पर पोलमी घाट पर करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खाई में गिरी हुई कार को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को खबर दी थी। उन्होंने घटनास्थल का वीडियो भी बना लिया था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है। हादसे में 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर और एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते हुए हुई है।

मृतकों के नाम

  1. फागू यादव (60 वर्ष), निवासी ग्राम कुसमी थाना बेमेतरा
  2. सती बाई (35 वर्ष), निवासी दामाखेड़ा थाना सिमगा
  3. कौशल्या (70 वर्ष), निवासी कुसमी थाना बेमेतरा
  4. मालती (45 वर्ष), निवासी भनपुरी, रायपुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...