भिलाई। कैम्प मंडल भाजयुमो अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में रविवार को सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओ व पुलिस जवानों के बीच जमकर झुमा झटकी भी हुआ लेकिन भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने पुतला दहन आसानी से कर दिया। शुभम सिंह का आरोप है कि कांग्रेस की बोलनी और करनी में बड़ा फर्क होता है। चुनाव के समय बेरोजगारों को भत्ता देने का वायदा कर भूलने वाली सरकार युवाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है। 4 वर्ष होने को है लेकिन सिर्फ आश्वाशन के अलावा सरकार कुछ नही कर पाई है। प्रदेश में युवाओ का भविष्य खतरे में आ गया है। इसी विरोध के चलते सीएम का पुतला दहन किया गया।इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्याम जायसवाल, अमित सिंह, अभिषेक भगत,अभिषेक शर्मा, शुभम चौहान ,मोहित गहलोत ,धर्मेंद्र सिंह, फिरोज खान,जीतु डोनगरे और सैकङो कार्यकर्ता मौजूद थे ।
कैंप में भाजयुमो ने फूंका CM का पुतला: पुलिस के साथ झूमाझटकी…वादाखिलाफी को लेकर जमकर की नारेबाजी

Previous article
खबरें और भी हैं...संबंधित
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...
रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...
BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...
सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...
राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...
राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...
