भिलाई में नशेड़ी ट्रक ड्राइवर ने दर्जन भर गाड़ियों को रौंदा: शराब के नशे में धुत्त चालक ने रिहायशी इलाके में घुसा दी ट्रक… मचा हड़कंप; पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई। नए साल के पहले दिन भिलाई में नशे में धुत्त ट्रक ड्रायवर ने कांड कर दिया। खुर्सीपार में लहराता हुआ एक बेकाबू ट्रक रिहायशी क्षेत्र में घुस आई। ट्रक ने कई दुपहिया वाहनों को रौंदा दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और नशे में धुत्त ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि शराब के नशे में धुत्त चालक ने रिहायशी क्षेत्र में ट्रक घुसा दी और आधा दर्जन वाहनों को कुचलते हुए मस्जिद रोड पर एक गली के मोड़ के पास फंस गया। संकरा रास्ता होने के कारण चालक ने ट्रक नहीं निकाल पाया। घटना की सूचना के बाद खुर्सीपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया है।

मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। रहत की बात ये रही की ट्रक की चपेट में केवल रास्ते में खड़े वाहन आए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। सभी ठोकर मार आगे बढ़ते ट्रक के पीछे उसे रोकने चल पडे़ थे। यह घटना लगभग साढे़ 6 से 7 बजे की बीच का है। जब ट्रक नंबर CG 07 CJ 1856 का चालक नशे में ट्रक चलाते खुर्सीपार के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया और श्रीराम चौक से लेकर मस्जिद रोड बीएसपी कन्या स्कूल के पास तक आधा दर्जन से भी ज्यादा वाहनों को यह रौंदते हुए निकल गया और मस्जिद रोड के पास मोड़ पर जाकर संकरी गली में फंस गया।

यहां लोगों ने ट्रक ड्रायवर को घेर लिया। चालक अत्यधिक शराब सेवन कर ट्रक चला रहा था। सुभाष मार्केट स्थित प्रभु टेंट हाउस के सामने पल्सर क्रमांक CG 07 BC 0636 खड़ी थी। ट्रक चालक ने इसे भी ठोकर मारी और लगभग 20 मीटर तक घसीटता ले गया। प्रत्यक्षदर्शी प्रभु गुप्ता ने बताया कि ट्रक की रफ्तार ऐसी थी कि वह किसी की नहीं सुन रहा था। नशेड़ी चालक ने इस दौरान एक टीवीएस एक्सएल सहित कुछ अन्य वाहनों को भी ठोकर मार का क्षतिग्रस्त कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...