एंसीलरी उद्योगों के लिए न्यू ईयर पर जल्द न्यू पॉलिसी लागु करेगा BSP प्रबंधन: एंसीलरी एसो. अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने डायरेक्टर इंचार्ज से की मुलाकात… नववर्ष की दी बधाई; नई नीति के लिए कमेटी का होगा गठन

भिलाई। एंसीलरी उद्योगों के लिए न्यू ईयर पर BSP प्रबंधन जल्द न्यू पॉलिसी लागु करने वाला है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता ने नववर्ष पर बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। डायरेक्टर इंचार्ज दासगुप्ता ने भी अध्यक्ष दासगुप्ता सहित एंसीलरी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने बताया कि बीएसपी प्रबंधन जल्द ही एंसीलरी उद्योगों के लिए एक नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। इसके लिए इसी माह एक बड़ी बैठक बुलाकर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। डायरेक्टर इंचार्ज ने एंसीलरी उद्योगों के लिए एक और खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत के तहत पेड ट्रायल में 5 वर्षों के लिए आरक्षण दिया जाएगा।

रिवर्स इंजीनियरिंग आइटम को पेड ट्रायल में 5 वर्षों के लिए एंसीलरी के लिए आरक्षित किया जाएगा। एंसीलरी एसोसिएशन की एक और मांग कैटिगराइजेशन को भी जल्द ही अप्रूवल देने का उन्होंने आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जीएम (व्हीडीसी) के अस्वस्थ होने के कारण इसमें कुछ विलंब हो रहा है। इसे फाइनल रुप दिया जा चुका है।

एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष दासगुप्ता ने इस पर अपनी खुशी जताई और डायरेक्टर इंचार्ज का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया वर्ष एंसीलरी के लिए और अच्छा होगा। हमें उम्मीद है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा एंसीलरी उद्योगों को भरपूर काम दिया जाएगा ।।साथ ही जो भी समस्याएं हैं उनका निराकरण भी जल्द होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...