छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: पथराव में SP घायल, सर पर लगे टांके… धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के मध्य चल रहे विवाद से माहौल तनावपूर्ण… IG मौके के लिए रवाना; पढ़िए

पथराव में SP घायल, सर पर लगे टांके, धर्मांतरण को लेकर दो पक्षों के मध्य चल रहे विवाद से माहौल तनावपूर्ण, IG मौके के लिए रवाना

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। धर्मांतरण दो पक्षों के मध्य चल रहे विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है और लाठी-डंडे भी चले है। नारायणपुर SP सदानंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार SP सदानंद कुमार के सर पर चोट लगी है। अस्पताल में उनको ट्रीटमेंट दिया गया है। बताया जा रहा है की SP सदानंद के सर पर टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। इधर हालात को देखते हुए बस्तर संभाग के IG सुंदर राज पी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है की हफ्तेभर पहले नारायणपुर के एरका गांव में ईसाई समुदाय के लोग आए हुए थे। उन्हें गांववालों ने मार कर भगा दिया था। इसके दूसरे दिन गांव में बड़ी संख्या में समाज के लोग आए। उन्होंने गांववालों से मारपीट की।

यह मामला कुछ दिन शांत रहा, फिर रविवार को ईसाई समाज के कुछ लोग फिर गांव पहुंचे और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। जब गांव वालों ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे थे और चर्च में पथराव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रोकने पहुंचे एसपी पर भी पत्थर लगा और वे घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...

ट्रेनी SI सस्पेंड, कोचिंग संचालक से एक लाख रुपए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की परीक्षा से जुड़े फर्जी आदेश की जांच के दौरान कोचिंग संचालक से कथित तौर पर रिश्वत मांगने...

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...