मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माँ कौशल्या मंदिर में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश, सड़क चौड़ीकरण से लेकर भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण किया जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चंद्रखूरी के कौशल्या माता मंदिर की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज शाम इस संबंध में एक ट्वीट भी किए।

उन्होंने कहा, चंदखुरी में भक्तों की सुविधाएं और सौंदर्यीकरण का किया जाएगा विस्तार। सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाईट , वाहन पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश। पेयजल हेतु मंदिर के बाहर और अंदर वाटर फिल्टर लगेंगे। मंदिर की बाउंड्रीवाल को बनाया जाएगा आकर्षक। बाउंड्रीवाल में रामकथा को आकर्षक तरीके से उकेरा जायेगा। तालाब में समुद्र मंथन और भगवान विष्णु की मूर्ति के सौंदर्यीकरण के निर्देश। मंदिर के प्रवेश द्वार पर भव्य उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...