भिलाई की इन महिलाओं को मेयर ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की हुई नियुक्ति… महापौर नीरज पाल ने सौंपा अपॉइंटमेंट लेटर; महिलाएं इन वार्डों में निभाएंगी अपनी जिम्मेदारी…जानिए

भिलाई। न्यू ईयर के दूसरे दिन आज भिलाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति हुई है। भिलाई नगर निगम में महापौर नीरज पाल ने 4 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दिए है। अब यह महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रूप में कार्य करेंगी। एक प्रकार से नए साल में इन्हें महापौर ने नियुक्ति पत्र देकर तोहफा दिया है। एमआईसी में इनकी नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दी गई थी और विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया।

महिलाओं के चेहरे में आई मुस्कान
नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चेहरे में मुस्कान साफ नजर आ रही थी। महापौर ने इन्हें बधाई देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। एक वार्ड, मोहल्ले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका शासकीय योजनाओं आदि को लेकर अहम भूमिका अदा करती है। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका का नियुक्ति आदेश जारी किया है।

इनकी हुई नियुक्ति
अब यह महिलाएं निर्धारित वार्ड क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की जिम्मेदारी निभाएंगी। महापौर नीरज पाल के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में रागिनी वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, धनेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पूर्णिमा निर्मलकर आंगनबाड़ी सहायिका एवं दिलेश्वरी ठाकुर आंगनबाड़ी सहायिका शामिल रही। रागिनी वर्मा को वार्ड क्रमांक 8 बजरंग पारा कोहका, धनेश्वरी को वार्ड क्रमांक 16 अटल आवास कुरूद, पूर्णिमा निर्मलकर को वार्ड 7 आरक्षी नगर कोहका तथा दिलेश्वरी ठाकुर को वार्ड क्रमांक 30 गणेश मंदिर खुर्सीपार में नियुक्त किया गया है।

विभागीय प्रशिक्षण करना होगा प्राप्त
नवनियुक्त इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका को अनिवार्य रूप से विभागीय प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति इन्हें अनिवार्य रूप से परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई में देना होगा, इसके बाद ही इनकी उपस्थिति मान्य होगी। नियुक्ति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, सेक्टर 5 जोन कार्यालय के जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...