CG – तेज रफ्तार का कहर, छात्र की मौत: घरवालों के मना करने के बाद भी पिकनिक गया था छात्र… पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दो घायल… नए साल की पिकनिक से लौटने के दौरान हुआ हादसा

तेज रफ्तार का कहर, छात्र की मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में नये साल की खुशियों के बीच एक हादसा हो गया। हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई है, वहीं दो छात्र घायल हो गए है। हादसा उस वक्त हुआ, जब छात्र पिकनिक मनाकर अपने दोस्तों के साथ वापस लौट रहा था। छात्र का नाम चेतन कुमार है, जो 11वीं में पढ़ाई करता था। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गया, जिसकी वजह से चेतन की मौके पर ही मौत हो गयी।

कुदरी निवासी चेतन कुमार(18) अपने दो दोस्त अभय कुमार और शिवा के साथ नए साल के पहले दिन बाइक से पिकनिक मनाने के लिए सतरेंगा जलाशय गया था। चेतन पढ़ाई में अच्छा था, इसलिए वह अपने घर से 9 किलोमीटर दूर कोरबा में रहकर कक्षा-11वीं में पढ़ाई करता था.

बताया गया का नए साल की छुट्‌टी में वह घर गया था। यहां उसने नए साल के दिन पिकनिक में जाने के फैसला किया था। उसने अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाई और मौज मस्ती की थी। इसके बाद शाम के वक्त तीनों वापस लौट रहे थे। लौटते वक्त शाम हो गई थी और तीनों बाइक से अभी अजगर बाहर पहुंचे थे। तभी ये हादसा हो गया है।

आस-पास के लोगों ने बताया कि चेतन ही बाइक चला रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इस वजह से बाइक अनियंत्रित हुई तो पेड़ से टकराई और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उसके साथी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उधर, घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चेतन के पिता सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने बच्चे का शव देखा। जिसे देखकर वह रोने लगे। बाद में उन्होंने पुलिस से भी बात की।

सुरेश ने बताया कि मेरा बड़ा बेट पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छा था। इसलिए हमने उसे कोरबा पढ़ने भेजा था। वह आगे जाकर अफसर बनना चाहता था। मैं खेती किसानी करता हूं। मेरे 2 और बच्चे भी हैं। सुरेश ने कहा कि हमने चेतन को मना किया था कि 1 जनवरी के दिन वह पिकनिक नहीं जाए। घर में परिवार के साथ ही रहे। मगर वह नहीं माना। इसके बाद यह हादसा हो गया है और मेरे बड़े बेटे का सपना भी टूट गया। हमने उसे लेकर काफी सपने भी देखे थे।

वहीं रविवार को रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही घायल और 2 और छात्रों का इलाज अस्पताल में जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...