दुर्ग के अगरबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग: फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू; देखिये वीडियो

दुर्ग। दुर्ग जिले में आज सुबह बड़ी आगजनी की घटना हुई है। ग्राम धनोरा पर स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई थी। फायर कंट्रोल रूम दुर्ग आग लगने की जैसे ही सुचना मिली फायर ब्रिगेड मौके के लिए तुरंत रवाना कर दिया गया। ये घटना दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि, अगरबत्ती की फ़ैक्ट्री में लगी आग की सूचना पर दुर्ग से अग्निशमन दल को रवाना किया गया वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने बड़ी मशक़्क़त से फ़ैक्ट्री में लगी आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।

फायर ब्रिगेड टीम में घनश्याम यादव, नगर सैनिक जवान, धनऊ ठाकुर, संतोष, जीतेन्द्र, फायर ऑपरेटर दुर्गा मार्कण्डेय शामिल थे।

देखिये वीडियो :-