एविएशन गुरू डॉ. सुमित बने NYC के महासचिव: शरद पवार की पार्टी के लिए युवाओं को जोड़ेंगे डॉ. सुमित, संगठन को मजबूत करने ग्राउंड पर काम शुरू

भिलाई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रीय पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में लगी हुई है। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत किया जाए, इसके लिए युवाओं को मौका दिया जा रहा है। युवाओं को साधने के लिए अलग-अलग रणनीति से काम किया जा रहा है। हालही में संगठन में कई नियुक्तियां हुई है। संगठन की ओर से सूची जारी की गई।

इसमें एविएशन गुरू डॉ. सुमित सुसीलन का नाम भी था। डॉ. सुमित को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ सुमित पिछले दो साल से राष्ट्रीय सचिव थे। छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। साथ ही वह अनुशासन समिति के भी सदस्य थे। उनके अनुशासन समिति के रूप में कई बार सराहना भी हुई।

जिसके कारण उनको यह पद नई कार्यकारिणी मैं भी दिया गया है। कुछ दिनों में राज्य प्रभार की सूची जारी होगी। तब तक वह छत्तीसगढ़ के प्रभारी के कार्य जारी रखेंगे। 25 जनवरी को साउथ जोन कार्यक्रम में भाग लेने वह कोच्चि के लिये रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...