ABVP का 55वां प्रदेश अधिवेशन संपन्न: भिलाई के पलाश बने विभाग संयोजक… नागेश्वर को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी जिम्मेदारी

भिलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 55वाँ प्रदेश अधिवेशन कोरबा में संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में मानस मर्मज्ञ परम पूज्य संत अतुल कृष्ण भारद्वाज श्री राम कथा वाचक, ABVP के मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री चेतस सुखडिया, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रा अमित भगेल, प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव उपस्थित थे।

तत्पश्चात प्रस्ताव सत्र सम्पन्न हुआ। प्रस्ताव क्रमांक 1- (शैक्षणिक परिदृश्य) – प्रस्ताव क्रमांक 2 – (वर्तमान परिदृश्य)- प्रस्ताव क्रमांक 3- (रोजगार के अवसर के खोज में युवा) इस विषय पर पारित किए गए समस्त प्रस्ताव में प्रदेशभर के प्रतिनिधीयो का मत एवं सुझाव शामिल किए गए।

इसी प्रकार भाषण सत्र में “भारत की वास्तविक पहचान” विषय पर चेतस सुखडिया मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री ABVP ने अपना उद्बोधन दिया। समापन सत्र में प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप मेहता ने प्रदेश से आए छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस अधिवेशन में ABVP दुर्ग ज़िले से संबंधित निम्न घोषणाएँ हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष देव सेन, प्रांत एसडीएम प्रमुख व दुर्ग विभाग प्रमुख संदेश पांडे, विभाग संयोजक पलाश घोष, जिला प्रमुख शेखर साहू, ज़िला संयोजक नागेश्वर यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्राध्यापक ज्योति शर्मा, प्रवीन यादव, नारायण तिवारी को दी गयी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...