छत्तीसगढ़ में 6 सिंचाई योजनाओं के लिए 19.48 करोड़ रूपए स्वीकृत, मिलेगी सिंचाई की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदश की छह विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 19 करोड़ 48 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 995 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजना में गौरेला केंवची व्यपवर्तन योजना के शाीर्ष कार्य के सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 70 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 98 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

इसी तरह गौरेला की तिपान नदी व्यपवर्तन के नहरों का सीमेेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 65 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 350 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सेंदरीपानी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 82 लाख 69 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 249 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

बिलासपुर जिले के पकरिया जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 47 लाख 10 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 298 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी तरह से जल संसाधन कालोनी पेण्ड्रारोड परिसर स्थित कार्यालय भवन एवं आवासी भवन का नवीनीकरण कार्य एवं सीमेंट कांक्रीट सड़क नाली निर्माण तथा नवीन विद्युत वायरिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 85 लाख 19 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। बिलासपुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय, कुदुदण्ड, नूतन, सकरी आवासीय परिसर का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य एवं उप संभागीय कार्यालय के भवन निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 98 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...