अच्छी पहल: वोटर्स को मिलेगी विशेष छूट, स्वरा सिद्धी हॉस्पिटल में OPD, पैथोलॉजी, एक्स-रे एवं सोनोग्राफी में 50 प्रतिशत की छूट

दुर्ग। जिले में लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाने में कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। विगत दिनों में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदाताओं को छूट की पेशकश की घोषणा की गई। इसी कड़ी में एक और स्वास्थ्य संस्थान स्वरा सिद्धी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा इस मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होने की पहल की गई है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदाता जागरूकता में उनके योगदान हेतु संस्थान के निर्देशक एवं सभी चिकित्सकों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरा सिद्धी हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्देशक ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिसमें उन्होंने मतदाताओं को ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं भर्ती में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है। नागरिकों को उंगली पर मतदान की अमिट स्याही दिखाने पर 07 एवं 08 मई को छूट मिलेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...