दामाद के प्यार में डूबी सास, और कर बैठे कांड: दामाद ने ससुर के साथ पहले की जमकर शराब पार्टी… फिर प्रेमिका सास को लेकर हुआ फरार… FIR दर्ज

मल्टीमीडिया डेस्क। प्यार की कोई सीमा नहीं है. प्यार की कोई उम्र नहीं होती. प्रेम दिन और रात की सीमा नहीं देखता. यह सब सच साबित हो रहा है. राजस्थान के सिरोही जिले में एक सास और दामाद की अनोखी लव स्टोरी (Unique Love Story) सामने आई है. यहां करीब 40 साल की सास को अपने 27 वर्षीय दामाद से प्यार (Saas fell in love with Damaad) हो गया. प्यार परवान चढ़ा तो सास और दामाद दोनों घर से फरार हो गए. प्रेमिका सास को लेकर फरार हुए प्रेमी दामाद ने इससे पहले अपने ससुर के साथ शराब पार्टी कर उसे नशे में घुत्त कर दिया. सुसर को जब होश आया तो पत्नी और दामाद की हरकत देखकर फिर बेसुध हो गया. अब उसने पुलिस की शरण ली है. पुलिस ने ससुर की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार हुए प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है. मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है.

कहते हैं प्यार अंधा होता है. वह उम्र, रिश्ते और सरहदें नहीं देखता. ऐसा ही कुछ हुआ है सिरोही जिले के रेवदर उपखंड के अनादरा थाना इलाके में. यहां के सियाकरा गांव में एक सास को अपने दामाद से प्यार हो गया. फिर क्या था मौका मिलते ही रविवार को यह अनोखा प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया. ससुर को जब इस बात का पता चला तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह पुलिस के पास पहुंचा. पीड़ित ससुर रमेश ने रविवार को अपने दामाद नारायण जोगी के खिलाफ रविवार को अनादरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

ससुर नशे में धुत्त होकर सो गया था
अपनी रिपोर्ट में रमेश ने बताया कि उसकी लड़की किसना की शादी मामावाली निवासी नारायण जोगी के साथ हुई थी. शादी के बाद उसकी बेटी और दामाद घर आते जाते रहते थे. 30 दिसंबर को दामाद अपने ससुराल आया था. उस दौरान उसने दामाद नारायण के साथ शराब पार्टी की. उसी शराब पार्टी का फायदा उठाकर दामाद अपनी सास को ही लेकर फरार हो गया. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ससुर रमेश ने शुक्रवार को दिन में दामाद नारायण के साथ शराब पार्टी की थी. शराब पार्टी में जब ससुर रमेश नशे में धुत्त हो गया तो वह जाकर सो गया.

नींद खुली तो पता चला दोनों फरार हो गए
रमेश शाम 4 बजे जब नींद से जागा तो उसने देखा तो कि उसकी पत्नी और दामाद नारायण घर से गायब थे. रमेश ने अपनी पत्नी की इधर उधर तलाश की लेकिन वह नहीं मिली. उसके बाद रमेश ने खोजबीन की तो पता चला उसकी पत्नी को उसका दामाद नारायण बहला-फुसलाकर भगाकर लेकर गया. रमेश की बेटी मामावली अपने ससुराल में थी. उसके बाद ससुर को पूरे घटनाक्रम का पता चला. इस पर वह पुलिस के पास पहुंचा और दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दी.

दामाद अपनी एक बच्ची को भी साथ ले गया
अनादरा थानाप्रभारी बलभद्र सिंह ने बताया कि दामाद द्वारा सास को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दामाद के साथ फरार हुई सास की तीन बेटी और एक बेटा है. चारों बच्चे शादीशुदा हैं. प्रेमी दामाद के भी तीन बच्चे हैं. दामाद अपनी सास के साथ ही अपनी एक बच्ची को भी ले गया है. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...