CG – छुट्टी का आदेश: स्कूलों में दो दिन रहेगी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सरगुजा। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का इलाका कोहरे से ढंका रहा। कोहरे की सघनता ज्यादा होने से संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में आना-जाना मुश्किल हो गया था। शहर और आसपास का इलाके में सुबह की गतिविधियां प्रभावित हो गई थी। कोहरे की सघनता के कारण शहर में 50 मीटर से आगे की चीज नजर नहीं आ रही थी वहीं ग्रामीण इलाके में तो 20 से 30 मीटर के आगे की चीज दिख नहीं रही थी। काम पर निकलने वाले लोगों के अलावा स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राओं को घर से शैक्षणिक संस्थान तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

बलरामपुर में शीत लहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 2 दिन की छुट्टी का आदेश दिया है। कोहरा और ठंड को देखते हुए 4 जनवरी और 5 जनवरी को दो दिनों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर विजय दयाराम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि …

बलरामपुर में ठंड का प्रकोप देखते हुए दो दिनों तक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। जिले में कोहरा काफी पड़ रहा है, वहीं तापमान भी 8 डिग्री पर पहुंच गया है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, स्वामी आत्मानंद स्कूलो को जिसमें प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक स्कूल हैं, उन्हें 4 और 5 जनवरी को बंद करने का आदेश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...