CG – टोनही के शक में पत्नी पर हमला: पति बोला – मेरी बीवी टोनही है और किसी और से भी है संबंध, फिर धारदार हथियार से कर दिया हमला, आरोपी गिरफ्तार

टोनही के शक में पत्नी पर हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला का धारदार हथियार से सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। महिला पर हमला उसके पति ने ही किया है। पति का कहना है की उसकी पत्नी टोनही हिअ और उसके दूसरे लोगों से संबंध भी है। इसीलिए उसने अपनी पत्नी पर हमला किया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है।

बालको इलाके का रहने वाला रवि वस्त्रकार पेटी कॉन्ट्रैक्टर है। उसने 10 साल पहले रानू से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। इस बीच कुछ समय पहले से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। रवि अपने पत्नी पर चरित्र शंका करने लगा था। इसके अलावा उसे ये भी शक था कि उसकी पत्नी टोनही है। शादी के बाद से दोनों के 3 बच्चे हैं।

बताया गया कि मंगलवार सुबह रवि ने अपनी पत्नी से कहा कि चलो कोरबा चलते हैं। तुम्हें घुमा लाता हूं। मुझे वहां ठेकेदार से पैसे भी लेने हैं। इसके बाद दोनों कोरबा आ गए और घंटाघर ओपन थिएटर के पास बैठ हुए थे। यहां आने से पहले दोनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेज दिया था।

कहा जा रहा है कि दोनों कुछ देर तक बैठे रहे। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार निकाला और पत्नी का सिर फोड़ दिया। इससे वह चिल्लाने लगी। इतने में आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। मगर आरोपी भागने की फिराक में था। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई करदी। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रवि की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...