बंद कमरे के अंदर मिली महिला डॉक्टर की लाश, मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, आगे की जांच में जुटी पुलिस

बंद कमरे के अंदर मिली महिला डॉक्टर की लाश

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रीवा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महिला डॉक्टर की लाश बंद कमरे के अंदर पाई गई है। मौके पर गढ़ थाना सहित अन्य क्षेत्रों की भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई है। शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला डॉक्टर की मौत कैसे हुई। पूरा मामला जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ का है जहां महिला डाक्टर का शव उसी के कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगो की भीड़ पंहुच गई। सूचना पाकर गढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ने की कार्रवाई की गई।

पुलिस ने पाया कि महिला चिकित्सक का शव उसके बिस्तर पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने एसएएफल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौका मुआयना कर वहां से साक्ष्य एकत्र किया है। वहीं गढ़ थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक के शव को अपनी कस्टडी में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला डॉ मंदाकिनी तिवारी अपने पति डॉ अतुल तिवारी के साथ गढ़ कस्बे में नईगढ़ी मार्ग में क्लीनिक संचालित करती थीं। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला चिकित्सक की मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा। गढ़ पुलिस के द्वारा बताया गया कि महिला चिकित्सक का शव जिस कमरे में पाया गया उसमें अंदर से कुंडी लगी पाई गई। ऐसे में महिला चिकित्सक की मौत ने सबको चकित कर दिया है। फिलहाल एसएफएल टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र कर लिये गए हैं, वहीं शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ग्राम सलोरा में खेत...

तुमकला गांव में रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने...

भिलाई। कुपोषण और एनीमिया जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ भिलाई पिनेकल ने तुमकला गांव...

कारोबारी के घर ED और IT की रेड, दस्तावेजों...

बलौदाबाजार। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी राजकुमार सराफ के निवास पर...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...